मवेशी व्यवसायी को गोली मारकर डेढ़ लाख रुपये लूटे
सुपौल
बिहार के सुपौल में बेखौफ अपराधियों ने मवेशी व्यवसायी को गोली मारकर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। घटना पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया महादेव मंदिर के पास सोमवार की सुबह सात बजे की है। दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। व्यवसायी को स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक उपचार कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
आपको बता दें कि बिहार के सीमावर्ती जिले सुपौल में क्राइम का ग्राम बढ़ता ही जा रहा है। फरवरी माह में गोली मारकर हत्या की 3 घटनाएं घट चुकी हैं।
Source : Agency

पाठको की राय